Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत का यह विश्लेषणात्मक लेख।...

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत का यह विश्लेषणात्मक लेख। पढ़े यहां

धामी की बड़ी घोषणा की राह मे मीडिया मालिक बने रोड़ा।
लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ और हकीकत..

मीडिया घरानो के प्रति उदार भाव रखने के लिये जाने जाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले घोषणा की कि वह ब्लॉक और तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता दिलाएंगे और उनकी हर छोटी बड़ी समस्या का सरकार समाधान करेगी. धामी ने यह घोषणा इसलिए की क्योंकि समय-समय पर पत्रकारों के बीमार होने इलाज के अभाव मे उनकी मौत होने के बाद उनके परिवार की बदहाली उनके बच्चों के लालन पालन के ऐसे परिदृश्य सामने आए जिसने मीडिया में काम करने वाले बड़े-बड़े चेहरों को बेनक़ाब कर दिया. पत्रकार की मौत के बाद कई परिवार सडक पर आ गये.
पुष्कर धामी का यह कदम इसलिए ठोस माना गया क्योंकि जो करोड़ों के विज्ञापन सरकारों से मीडिया मालिकों तक जाते है उसमें बेचारे पत्रकार मामूली वेतन के लिए भी गिड़गिड़ाते रहते हैं.सरकार ने इस बारे में जब पहल की ब्लॉक और तहसील स्तर पर पत्रकारों के हित में कुछ ठोस करना चाहा तो आश्चर्यजनक रूप से ऐसे तथ्य निकल कर आए जिसने इन मीडिया मालिकों की पोल खोल कर रख दी. जिन पत्रकारों के नाम से अखबारों में बड़ी-बड़ी बाइ लाइन खबरें छप रही है अखबार मालिक कह रहे हैं कि उन पत्रकारों से अखबार का कोई वास्ता नहीं.बाइ लाइन खबरें वाले पत्रकार भी बिहार बंगाल गाजियाबाद कानपुर अलीगढ के ठेकेदार की लेबर मात्र है इसी कारण किसी पत्रकार के पास संबंधित अखबार का कोई परिचय पत्र तक नहीं है.
विभिन्न एजेंसी द्वारा ठेकेदार की लेबर के रूप में रखे गए ऐसे पत्रकारों का सरकार चाह कर भी भला नहीं कर पा रही मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा के धरातल पर न उतारने का यही कारण है कि मीडिया मालिक ने 90% से अधिक पत्रकारों को ठेके पर रखा हुआ है.
यह घटनाक्रम बताता है कि फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया में चमक धमक दिखाने वाले कई लोग बदहाली का जीवन जी रहे हैं मीडिया मलिक उनका शोषण कर रहे हैं.
देश दुनिया के बारे में खबरें लिखने वाले गरीबों से लेकर मजदूर और दुनिया की हर समस्या पर बड़ी-बड़ी खबर लिखने वाले पत्रकारों की इतनी हैसियत नहीं दी गई कि वह अपने लिए मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश को लागू करवा सके. मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश यदि लागू हो जाती तो निश्चित रूप से 15 सौ रुपए से लेकर ₹15000 तक की नौकरी करने वाले पत्रकारों को एक सम्मानजनक वेतन मिलता लेकिन गुटों और कबीलों में बंटे पत्रकारों की इतनी हैसियत नहीं रह गई कि वह अपने लिए लड़ सकें. सरकारों के लिए ढाल बनने वाले अधिकांश पत्रकार भी इस प्रकार का खोखला जीवन जीने को मजबूर हैं जैसे अधिकांश की हालत है.
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सुबह-सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ_साथ देश दुनिया के तमाम लोगों ने शुभकामनाओं के साथ शुरुआत की. गोदी मीडिया के इस खतरनाक दौर मे सत्ताओं की चरणबंदना से लेकर हीरोइन हेमामालिनी के हीरो पति धर्मेन्द्र को जीते जी मीडिया श्रद्धांजलि दे रहा है, भारतीय सेना को कराची से लेकर इस्लामाबाद तक घुसा रहा है, सरकार से,ताकतवर से,जिम्मेदार से सवाल पूछने की बजाय सवाल पूछने वालों को देशद्रोही कह रहा है ऐसे समय मे राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मायने समझें जा सकते हैँ.इन हालात मे राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामना देने की बजाय इस पर ईमानदारी से मंथन करने की जरूरत है

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...