Sunday, June 28, 2026
Home उत्तराखंड पुस्तक लोकार्पण: रिस्पना के बहने पर्यावरण के सवाल।

पुस्तक लोकार्पण: रिस्पना के बहने पर्यावरण के सवाल।

Prem Pancholi

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज शाम सुपरिचित कथाकार शमा खान के सद्य प्रकाशित कहानी संग्रह ‘ रिस्पना’ का लोकार्पण और उसके बाद एक चर्चा का कार्यक्रम केन्द्र के सभागार में किया गया। वक्ताओं ने इस इस कथा संग्रह में शामिल कहानियों के कथानक रचना से जुड़ी प्रक्रिया, बिम्बों तथा सामाजिक परिवेश पर आधारित विविध पक्षों पर अपने विचार व टिप्पणियां दीं.

इस सादे एवं गरिमामय समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट रज़िया बेग उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मदन शर्मा ने की।

इस अवसर पर समीक्षक शिक्षाविद विद्या सिंह, कवि राजेश सकलानी, डॉ. राजेश पाल जैसे साहित्यकार लोगों ने कथा संग्रह के विविध आयामों पर प्रकाश डाला।

लेखिका शमा खान ने बताया कि इस संग्रह में 28 कहानियाँ शामिल हैं, जो समाज के आम जनजीवन, विकास और पर्यावरण के विविध बिन्दुओं पर सार्थक सवाल उठाती हैं।

डॉ.विद्या सिंह ने कहा कि रिस्पना साहित्यकार शमा खान का एक संग्रहणीय कथा संग्रह है.जिसमें . कहानी के जरिये समाज की भलाई सामूहिक रूप में परिलक्षित हुई है। कहाती कला लेखक व कवि राजेश सकलानी ने कहा साहित्यकार अपनी सजग दृष्टि से समाज की यर्थातता को कहानी के माध्यम से धरातल पर चित्रित करने का यत्न करता है। शमा खान के संदर्भ में यही बात लागू होती है, उन्होनें अपनी तमाम कहानियों के माध्यम से इस बात को उजागर करने का शानदार प्रयत्न किया है । उनकी कहानियों मानवीय हमदर्दी, संवेदनशीलता की पराकाष्ठा मिलती है ।सामाजिक छुआछूत भेदभाव की चिन्ताएं भी कहानियों में लगातार उभरती रहती हैं। डॉ. राजेशपाल ने शमा खान की कहानियां सोचने को मजबूर करती हैं, जो हमारे बीच से उपजी है। इनकी कहानियों में समाज के भ्रष्टाचार, तथा कथित विकास, आतंकवाद की चिंताओं के साथ ही आदिवासी समाज की पीड़ा भी मुखरित होती है। कहानी का निरंतर प्रवाह सरल सहज कथ्यात्मक शैली प्रभावित करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मदन चन्द्र शर्मा ने शमा खान की कहानियों को आम जन की आवाज बताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण करार दिया. एडवोकेट रज़िया बेग ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए शमाखान को बधाई दी और कहानियों को समाज के लिए प्रेरक बताया.कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक इतिहासकार व लेखक डॉ. योगेश धस्माना ने शमा खान को गंभीर और संवेदनशील लेखिका बताते हुए कहा कि उनका लेखन साफ तौर पर सामाजिक परिवेश और यथार्थ में जिए गए जीवन अनुभवों से उपजा हुआ है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में , जय प्रकाश खंकरियाल, डॉ.लालता प्रसाद,मदन मोहन काण्डपाल, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगदीश बाबला, जितेन्द्र भारती, ललित सिंह राणा, भारती पाण्डे, कुलभूषण नैथानी,मनोज पंजानी, अरुण कुमार असफल, नरेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, संजीव घिल्डियाल पंत, देवेन्द्र कांडपाल, सहित कई लेखक,साहित्यकार, साहित्यप्रेमी, पाठक गण सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

—————————-
संपर्क – दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, लैंसडाउन चौक, देहरादून, 9410919 93

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...