Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle घर में अंगीठी जलाने के कारण अकारण बता रहे है वरिष्ठ पत्रकार...

घर में अंगीठी जलाने के कारण अकारण बता रहे है वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुशवाह

सर्दियों के इस मौसम में जब बर्फ से ढकी वादियों की खूबसूरत तस्वीरें हमें फीलगुड महसूस करवाती है तो इन्हीं सर्दियों के दिनों में हर सुबह अखबार पढ़ते हुए एक खबर तकरीबन हर दिन मायूस करती है। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोने वाले किसी शख्स की मौत। यह इतना सामान्य हो गया है कि सर्दियों के दौरान पहाड़ क्या मैदान क्या हर दिन कोई न कोई ऐसी दुर्घटना जरूर घटित होती है। कल हर्षिल में 25 साल का एक युवक इसी तरह काल का ग्रास बन गया। ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोया फिर कभी नहीं उठा।

ठंड से बचने के लिए लोग कमरे में अंगीठी जलाकर सो जाते हैं और फिर वह कभी नहीं उठते, नींद में ही कॉर्बन मोनाआक्साइड गैस उन्हें नींद में ही मौत की नींद सुला देती है। यह खबर इतनी आम हो जाती है सर्दियों के दौरान कि इस पर चर्चा तक नहीं होती न कोई आधिकारिक आंकड़े दर्ज किए जाते हैं। हालांकि, यह सीधे सीधे जागरूकता की ही कमी है जबकि लोग हर दिन अखबारों में पढ़ रहे हैं, चर्चाओं में सुन रहे हैं इसके बावजूद भी अंगीठी जलाकर सोने का जोखिम उठाते हैं और यह करने वाले सिर्फ मजदूर या अपढ़ श्रेणी के लोग ही नहीं हैं बल्कि कई बार शिक्षक, पढ़े लिखे लोग भी इन दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं।

सरकार ही जागरूकता का पाठ पढ़ाए यह भी जरूरी नहीं है लेकिन आम लोग भी इस जिम्मेदारी को उठा सकते हैं, सुबह सुबह व्हाट्सएप पर फंलाना धर्म खतरे में है की फर्जी कहानियां फारवर्ड करने की बजाए आम जन जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी सूचनाएं ही फारवर्ड करना शुरू करें तो संदेश काफी लोगों तक पहुंचेगा।

छोड़ दीजिए कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है, पाकिस्तान में क्या हो रहा है इससे जुड़े संदेशों को फारवर्ड करने की बजाए अंगीठी जलाकर कमरे में न सोएं, फोन पर आने वाले अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, पुलिस बनकर कोई वीडियो कॉल करके आपको डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दें तो उसके झांसे में न आए, किसी निवेश योजना पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

अपने स्तर से ऐसे संदेश तैयार कीजिए, यह फर्जी मनोहर कहानियां भेजना व्हाट्सएप पर बंद कीजिए, कुछ काम का भेजकर देखिए सुकून मिलेगा शायद किसी की जिंदगी भी बच जाए

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...