Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून प्राइमरी स्तर पर पुस्तक चयन कैसे हो, के लिए दो दिवसीय कार्यशाला।

प्राइमरी स्तर पर पुस्तक चयन कैसे हो, के लिए दो दिवसीय कार्यशाला।

प्राइमरी स्तर पर पुस्तक चयन कैसे हो, के लिए दो दिवसीय कार्यशाला।

Ideal book collection
Ideal book collection

बुनियादी शिक्षा, बाल साहित्य संवर्द्धन, लैंगिक समानता और बेटियों में कौशल विकास के लिए काम करने वाली संस्था रूम टु रीड द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए “रीडिंग कैंपेन” कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक और सामुदायिक पुस्तकालयों के साथ दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज स्थानीय होटल पेसिफिक में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पुस्तकालय के संचालकों, प्रकाशकों, शिक्षाविदों और लेखकों ने अपनी अपनी उपलब्धियों और चुनौतियों को लेकर परस्पर संवाद किया। आयोजन में रूम टू रीड के कंट्री ऑफिस, नई दिल्ली से विशेष व्याख्याता के रूप में उपस्थित सिमी सिक्का ने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में प्रकृति के बीच पलते बच्चों में शानदार सृजनशीलता है । ऐसे में उनके पास अवसरों और संसाधनों को पहुंचाने की चुनौती को समुदायों को स्वीकार करना चाहिए ताकि उनको पल्लवित करने के लिए एक मुफ़ीद ज़मीन तैयार हो सके।अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम अधिकारी वंशिका ने कहा कि नई पीढ़ी को किताबों की तरफ़ आकर्षित करने के लिए आवश्यक है कि बच्चों को उनकी रुचि की सामग्री पढ़ने को उपलब्ध हो सके। इसीलिए बच्चों के मामले में आदर्श पुस्तक चयन के मापदंडों पर गंभीरता से विचार – विमर्श किया जाना चाहिए। रूम टु रीड की राज्य प्रभारी पुष्पलता रावत ने कहा कि उनकी संस्था दून विश्वविद्यालय के साथ मिलकर स्नातक स्तर पर बाल साहित्य का पाठ्यक्रम तैयार कर रही है ताकि बच्चों की पाठकीय अभिरुचियों से विद्यार्थी परिचित हो सकें। परिचर्चा में भाग लेते हुए शिक्षाविद डा. नंदकिशोर हटवाल ने कहा कि मोबाइल ने नई पीढ़ी के लिखने -पढ़ने और सोचने के ढंग को बदल दिया है। ऐसे में पठनीयता की संस्कृति के सामने नई चुनौतियां आने लगी हैं। उनकी चिंता को स्वीकार करते हुए जन जागृति संस्थान ,टिहरी के अरण्य रंजन ने समाधान प्रस्तुत किया कि पठनीयता के संकट से निबटने के लिए पुस्तकालयों को समय के अनुरूप ढालना पड़ेगा। महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी के पीतांबर जोशी ने कहा कि पुस्तक संस्कृति परिवारों से ही गायब होने लगी है। माता-पिता और परिवारीजन ही जब घरों में किताबें खरीदकर नहीं लाएंगे तो बच्चे पढ़ने के लिए भला कैसे उत्सुक होंगे? हिंवाल घाटी विकास समिति के सुभाष डबराल ने अपनी बात रखते हुए पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आकर्षक और विविधतापूर्ण बनाने की ज़रूरत बताई। साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने कहा कि बाल साहित्य के मामले में हिंदी पट्टी आज भी समृद्ध नहीं है। स्थापित लेखक बच्चों के लिए लिखना अपनी प्रतिष्ठा के प्रतिकूल समझते हैं और जो लेखक बच्चों के लिए लिख रहे हैं उनको बाल मनोविज्ञान से लेकर उनकी अभिरुचियों तक का ठीक से ज्ञान नहीं है। बच्चों के लिए लिखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है इसलिए यहां सधे और तपे हुए लेखकों की दरकार है।

दो दिवसीय कार्यशाला में आज विभिन्न हितधारकों के पक्ष सामने आए। कल की परिचर्चा में इनको संकलित कर कुछ नए रास्तों को तलाशने के लिए मंथन किया जाएगा ताकि परिचर्चा से कोई ठोस उपसंहार निकल सके। कार्यक्रम की संयोजक रोहिणी रॉय ने कहा कि इस कार्यशाला के विविध बिंदुओं को एक दस्तावेज़ के रूप में लाया जाएगा। कार्यशाला में विजय पाल, मनोज डबराल, उषा टम्टा, अनु पंत,संगीता,राजेंद्र बर्तवाल,अरविंद बिष्ट ने सहभागिता की।

संपर्क मो- 6397106238

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...