Monday, June 29, 2026
Home देहरादून नीना गुप्ता- जिसने ज़िन्दगी को अपनी शर्तों पर जिया!

नीना गुप्ता- जिसने ज़िन्दगी को अपनी शर्तों पर जिया!

नीना गुप्ता- जिसने ज़िन्दगी को अपनी शर्तों पर जिया!

@Sunita Maletha

बचपन में अक्सर वो रात में अपनी मां को बिस्तर में सुबकते हुए सुनती, पर कभी मां के गले लगके उनके दुख को साझा करने की हिम्मत न होती ना ही ये सवाल करने की कि, मां ने ऐसा जटिल रिश्ता चुना ही क्यों जिसमें यूं तड़पना पड़े! हर रात सारा परिवार साथ खाना खाता लेकिन गहराती रात पिता को कहीं और ले जाती, वहां जहां उनका दूसरा परिवार उनके इन्तज़ार में रहता। अगली सुबह नाश्ते पर पिता फिर इत्मिनान से साथ होते।

Neena gupata
नीना गुप्ता

वो याद करती है कि, दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कैसे स्कूल की छुट्टियां नैनीताल की किसी धर्मशाला या किसी सस्ते होटल की कोठरी में मां और भाई के साथ बीतती थीं, उन महीनों में भी पिता कुछेक दिनों के लिए ही साथ होते थे। मां अकेले सबकुछ संभालती। मां के त्याग और कड़े अनुशासन का ही नतीज़ा था कि, उसके भीतर ज़िन्दगी की हर कठिन परीक्षा में भाग लेने का पैदाइशी जज़्बा था, डर कर भागना और भागकर छिपना उसकी फितरत में था ही नहीं, जब दिल लगा तो टूटकर प्यार किया, निभ न पाया तो ईमानदारी से विदा ली और फिर हमेशा के लिए स्नेहिल रिश्ता बनाये रखने की कोशिश की।

पितृसत्तात्मकता के उस चरम दौर में जब ‘मी टू’ की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, उसने बिन ब्याही मां बनने का कांटो भरा रास्ता चुना, जबकि दूसरा रास्ता कहीं आसान और उम्मीदों से भरा था। वो अपने हक़ की शोहरत और काम दोनों के लिए तरसती रही। उसकी मेहनत और काबिलियत के मुक़ाबिल उसके हिस्से में कामयाबी कम़ आईं और ठोकरें ज़ियादा। एक छोटा सा ग़लत फै़सला उसे कई पायदान नीचे ला खींचता।

लेकिन, इस जद्दोजहद के बीच भी उसकी बेज़ार ज़िन्दगी दिली खुशी का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लाती थी। उसके कड़े फैसलों के कारण फिसलते करियर में उसके दोस्त और परिवार ढाल बनकर उसे सहारा देते रहे। जन्मदेने वाली मां ने जीतेजी हर कदम पर साथ दिया तो जन्मदात्री के चले जाने के बाद पिता की दूसरी पत्नी ने भी मां की तरह ही अपना हाथ उसके सिर पर रखा। बिटिया ने अपनी मां के हर फैसले को पूरी मसर्रत से अपनाया। इसी तरह एक दिन हवाई जहाज़ में उसकी खुशकिस्मती उससे टकरायी और उसे प्रेम की पाती थमा गई, जिस पर उसके होने वाले जीवन साथी का पता लिखा था।

‘सच कहूं तो’ मैं अपनी ज़िन्दगी के सफ़हे पलटती हुई नीना गुप्ता ख़ुश्क ज़मीं पर खिली हुई एडेनियम जैसी लगती है! खूूबसूरत रेगिस्तानी गुलाब! वही खूबसूरत रेगिस्तानी गुलाब, जिसकी तस्वीर मैंने, Vinita Khanduri की फुलवारी से चुरा कर यहां चस्पा कर डाली है।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...