Sunday, September 13, 2026
Home उत्तराखंड  सितार और तबले की जुगलबंदी से बही "वसंत बयार"

 सितार और तबले की जुगलबंदी से बही “वसंत बयार”

 सितार और तबले की जुगलबंदी से बही “वसंत बयार”

@देहरादून, 23 फरवरी, 2025 ।।

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र द्वारा रविवार की सायं संस्थान के सभागार में वसंत के स्वागत में ‘वसंत राग ध्वनि’ के तहत वसंतोत्सव क़ा आयोजन किया गया. शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के टॉप ग्रेड सितार वादक पंडित रॉबिन कर्माकर ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर उनके साथ आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड कलाकार प्रदीप्त डे ने तबले पर जोरदार संगत की।

पंडित रॉबिन कर्माकर ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को अपने घराने के साथ-साथ सितार वादन की बारिकियां एवं राग बसंत के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। सभागार में उपस्थित श्रोताओं से सम्वाद करते हुए राग बसंत, परज, गोपिका बसंत, हवेली बसंत, शुद्ध बसंत, बहार, मालकौस-बहार, भैरव-बहार, हेम-बहार, बसंत बहार आदि की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने राग गोपिका बसंत में आलाप के पश्चात विलम्बित एवं द्रुत बंदिश तीन ताल में प्रस्तुत की। गोपिका बसंत के पश्चात राग मिश्र काफी में होरी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध गीत “हे दीदी हे भूलि हे ब्वारी” एवं होली गीत “मत मारो मोहन लाला पिचकारी” की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया। प्रदीप्त डे ने तबले पर साथ देकर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध किया। लोकगीत की धुन के साथ आकाशवाणी के ए ग्रेड हुड़का वादक राम चरण जुयाल ने हुड़का संगत की एवं श्रोताओं को झूमने में मजबूर किया।

Bharti anand ananta
Bharti anand ananta

कार्यक्रम से पूर्व दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं का स्वागत किया और कहा कि शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस तरह कार्यक्रम हिन्दुस्तानी संगीत परम्परा को आज भी जीवंत बनाये हुए है. कार्यक्रम क़ा सुरुचि पूर्ण संचालन आकाशवाणी देहरादून की उद्घोषिका श्रीमती भारती आनन्द ने किया। इस अवसर पर सभागार में आकाशवाणी देहरादून के पूर्व केन्द्र निदेशक विभूति भूषण भट्ट, रेखा धस्माना , डी सी कांडपाल,अजय शर्मा, अनिल डोगरा, वी के डोभाल,मधन बिष्ट, शास्त्रीय संगीतकार उत्पल सामंत, गार्गी भट्टाचार्य, डॉ० राकेश मोहन, सुन्दर सिंह बिष्ट, आलोक सरीन सहित अनेक संगीत प्रेमी, लेखक, पाठक और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...