Sunday, June 28, 2026
Home अल्मोड़ा माल्टा/ संतरा की कैसे करें पौध तैयार।

माल्टा/ संतरा की कैसे करें पौध तैयार।

माल्टा/ संतरा की कैसे करें पौध तैयार।

By – Rajendra Prasad Kuksal

मातृ बृक्षों की तरह गुणवत्ता युक्त उपज तथा शीघ्र फलत में आने हेतु कलमी पौधे लगाने की संस्तुति की जाती है। वैज्ञानिकों द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में नींबू वर्गीय फलों के न्यूसेलर सीडलिंग लगाने की संस्तुति की जाती है।

नीम्बूवर्गीय फलों (माल्टा,संतरा गलगल आदि) के न्यूसेलर सीडलिंग के बीजू पौधों से True to the type अर्थात मातृ वृक्ष की तरह ही गुणवत्ता युक्त उपज ली जा सकती है।

अधिकांश सिट्रस प्रजातियां बहुभ्रूणी Polyembryonic होती हैं अर्थात जिनमें एक बीज से 2 – 3 या अधिक भ्रूण निकलते हैं। इनमें से केवल एक लैंगिक Zygotic भ्रूण होता है बाकी सभी दूसरे भ्रूण न्यूसेलस की कोशिकाओं से बनते हैं इन्हें न्यूसेलर सीडलिंग कहा जाता है । न्यूसेलर सीडलिंग अनुवांशिकी रूप से मातृ वृक्ष के ही समान होते हैं।

लैंगिक Zygotic पौधे में बड़वार कम होती है तथा छोटा रह जाता है तथा शेष पौधे जिन्हें न्यूसेलर सीडलिंग कहते हैं समान स्वभाव के अच्छी बढ़वार के होते हैं।

कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार रुद्रप्रयाग के बैज्ञानिकों द्वारा माल्टा व नारंगी के न्यूसेलर सीडलिंग वाले पौधे तैयार किए जाते हैं यह प्रयास अन्य कृषि विज्ञान केन्द्रों राजकीय उद्यानों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी किया जा सकता है।

कैसे करें न्यूसेलर सीडलिंग के पौधे।

Malta santra
Malta santra

स्वस्थ अच्छी गुणवत्ता वाले फलों का उत्पादन कर रहे माल्टा/संतरे के पौधों का चयन करें। चयनित पौधों से माह दिसंबर – जनवरी में जब माल्टा या संतरे के फल तैयार होते हैं बड़े आकार आकर्षक स्पेशल ग्रेड के फलों को तोड़ कर अलग कर लें। इन फलों को उपयोग में लाते समय बीज अलग कर दें यदि जूस निकालाना है तो जूस निकालने के बाद गूदे से बीज अलग कर लें यदि फल काट कर खाना है तो काटने के बाद फल से बीज अलग कर दें।

सिट्रस के बीजों में कोई सुषुप्तावस्था नहीं होती है तथा इन्हें ताजा ही बोया जाता है।सुखाकर/ सूखने पर इनमें अंकुरण क्षमता कम हो जाती है। यदि बीजों को निकालकर बोने के लिए दूर भेजना हो तो बीजों को गूदे या जूस में डुबोकर ही भेजें।

स्वस्थ बीजों का चयन करें बीजों को शीघ्र ही तैयार नर्सरी में बुवाई करें। नर्सरी की तैयारी में दो भाग गार्डन की मिट्टी एक भाग रेत और एक भाग ट्राइकोग्रामा कल्चर मिली गोबर की खाद मिलायें। बीज लाइनों में बराबर दूरी पर दो-तीन सेंटीमीटर गहरा बोयें। बीज बोते समय नर्सरी में नमी का होना आवश्यक है। बीज बुआई के तुरंत बाद क्यारियों को पुआल घास से ढक लें तथा फुवारे से सिंचाई करें।उचित देखभाल के बाद मार्च -अप्रेल में बीज अंकुरित होने शुरू होते हैं। अप्रैल के अन्तिम सप्ताह में जब अंकुरित पौधे दो या तीन इंच के हो जांय नर्सरी से इन पौधों को उखाड़ कर दुबारा से उसी क्यारी में या अन्यत्र लगा सकते हैं। नर्सरी से पौध उखाड़ते समय आप पायेंगे कि एक ही बीज से दो या तीन पौधे निकल रहे हैं जिनमें एक कमजोर लैंगिक Zygotic पौधा होता है उसे हटा कर नष्ट कर दें शेष पौधों का ही रोपण करें। इस प्रकार आप नींबू वर्गीय बीजों से न्यूसेलर सीडलिंग तैयार कर सकते हैं जिनके गुण अनुवांशिक रूप से मातृ वृक्ष के ही समान होते हैं।

@लेखक – उद्यान विशेषज्ञ है

 

RELATED ARTICLES

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...