Sunday, September 13, 2026
Home नैनीताल प्रेमचंद भारतीयता एवं भारतीय मूल्य के रचनाकार हैं - प्रो. लोहनी

प्रेमचंद भारतीयता एवं भारतीय मूल्य के रचनाकार हैं – प्रो. लोहनी

प्रेमचंद भारतीयता एवं भारतीय मूल्य के रचनाकार हैं – प्रो. लोहनी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाएं विभाग द्वारा प्रेमचंद जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘प्रेमचंद प्रसंग’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति और हिंदी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रेमचंद हमारे अपने जीवन के नजदीक के रचनाकार लगते हैं। यह भारत की कितनी बड़ी त्रासदी है कि हम आज भी कहते हैं कि प्रेमचंद आज प्रासंगिक हैं। हमें प्रेमचंद की रचनाओं में निहित घटनाओं से आगे बढ़ना है। प्रेमचंद की रचनाएं हमारे दिल को छूती हैं क्योंकि उनमें लोकतांत्रिक मूल्य निहित हैं।

प्रेमचंद स्वतंत्र समाज का स्वप्न देखने के साथ साथ अपनी रचनाओं में उसकी पूर्ण पीठिका रचते हैं। दुनिया भर में प्रेमचंद की प्रतिष्ठा उनके रचनात्मक शीर्ष के कारण है। वे अपनी रचनात्मक मूल्यों के कारण वैश्विक हैं। प्रेमचंद भारतीयता के बड़े साहित्यकार हैं। यही वजह है कि उन्हें तमाम वैचारिकताओं ने अपना बनाने की कोशिश की है।


संगोष्ठी की मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रो. दिवा भट्ट ने कहा कि प्रेमचंद के पाठक दो तरह के हैं। एक प्रेमचंद को पढ़ने वाले और दूसरे प्रेमचंद को पढ़ाने वाले प्रेमचंद इसलिए दोनों को पसंद आते हैं कि उनके कथा साहित्य में आम जीवन की अभिव्यक्ति है। प्रेमचंद इस मायने में महत्वपूर्ण हैं कि उन्होंने कल्पना प्रधान साहित्य को यथार्थ के दहलीज पर ला खड़ा किया। अलंकार रहित सीधी सरल शैली सामान्य भाषा में कहन वैचित्र्य से जनता का मन मोहा। वे पात्र गढ़ते नहीं बल्कि सैद्धांतिक विचारों को वे पात्र में रूपांतरित करते हैं जैसे गांधीवाद का सबसे प्रखर रूप रंगभूमि के सूरदास के रूप में दिखता है। साधारण को असाधारणत्व प्रदान करना प्रेमचंद की विशेषता है अर्थात प्रेमचंद के पुरुष पात्र स्त्री पात्र के सामने धूमिल हो जाते हैं।

मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डे ने अपने विशिष्ट वक्तव्य में कहा कि बिना साहित्य के इतिहास को देखना बहुत कठिन होता है। प्रेमचंद की रचनाएं हमारे समाज की वैकल्पिक इतिहास हैं। प्रेमचंद ने अपने साहित्य में समाज को एक खास तौर पर देखा और प्रस्तुत किया। प्रेमचंद के पात्र समाज के नायक के रूप हमारे सामने आते हैं। प्रेमचंद के हिंदी चुनने के पीछे हिंदी के समन्वय की भाषा होना है। यह अनायास नहीं है कि उन्होंने उर्दू छोड़ हिंदी चुना। हमारे समय के महत्वपूर्ण कवि-आलोचक एवं हिंदी विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. शिरीष कुमार मौर्य ने प्रेमचंद के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि प्रेमचंद पर महानता थोपी गई। कई आलोचकों ने उन्हें अतिरेक में देखा। जबकि मैं प्रस्तावित करना चाहता हूं कि उन्हें साधारण के रूप में देखा जाना चाहिए। प्रेमचंद ने भाषा को साधारण बनाया। प्रेमचंद की रचनाओं में एक सांस्कृतिक मेलजोल दिखता है, जिनमें एक भाषाई तहजीब है। प्रेमचंद की स्त्री पात्र सताई जाती हैं लेकिन हारती नहीं है। प्रेमचंद भाषा और विषयों में एक नए सौंदर्यशास्त्र की वकालत करते हैं। गोदान सामंतवाद से पूंजीवाद के आने की सूचना है। गोदान का बिखराव ही उसका विशिष्ट मूल्य है। इस संगोष्ठी के दूसरे वक्ता डॉ. अनिल कुमार कार्की ने कहा कि प्रेमचंद का जीवन और उनका रचनाकर्म में एका है। कार्यक्रम की पहली वक्ता डॉ. पुष्पा बुढलाकोटी ने प्रेमचंद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रेमचंद के पात्र गांव और शहर की सीमाओं को पाट देते हैं।
अतिथियों का स्वागत हिंदी विभाग के समन्वयक डॉ. शशांक शुक्ल ने किया। उन्होंने प्रस्तावना में कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य के यथार्थ में एक पैराडाइम शिफ्ट किया। उनकी दृष्टि आधुनिक है। प्रेमचंद की संपूर्ण लेखकीय महत्वाकांक्षा राष्ट्र की मुक्ति में निहित है। प्रसाद की क्लासिक दृष्टि और प्रेमचंद की क्लासिक दृष्टि में राष्ट्रीयता और मुक्ति की बिंदु पर एक होते हैं।
धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र कैड़ा ने दिया। संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमार मंगलम ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सहित सभी विद्याशाखाओं के निदेशक प्रो मदन मोहन जोशी, प्रो राकेश रयाल, प्रो अरविन्द भट्ट, प्रो मंजरी अग्रवाल आदि विश्वविद्यालय के शिक्षक, सहयोगी कार्मिक एवं विश्वविद्यालय के शोधार्थी मौजूद रहे। पॉल ग्रुप के श्री नारायण पाल, बरेली कॉलेज के हिंदी के सहायक प्राध्यापक कवि संदीप तिवारी, अल्मोड़ा से डॉ ममता पंत, कवि नरेंद्र बंगारी, कुमाऊनी साहित्यकार दामोदर जोशी, पत्रकार श्री जगमोहन रौतेला की कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति रही। इस अवसर पर शहर के विद्वतजन भी मौजूद रहे।

इस संगोष्ठी में नागरी प्रचारिणी सभा के सौजन्य से प्राप्त प्रेमचंद की हस्तलिपि और तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊनी पत्रिका कुमगढ़ का लोकार्पण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

स्मृति शेष : बहुआयामी- गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’

बहुआयामी- गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ By - Arun kuksal 'गिर्दा’ की पूरी जीवन कहानी यायावरी की है। हवलबाग के पास कोसी नदी के करीब ज्योली गांव में...

नेगी दा जन्मदिवस : और उनके गीतों का जीवंत सार

नरेन्द्र सिंह नेगी की गीत यात्रा का सार। (नेगी दा के जन्मदिन पर उनकी गीत यात्रा पर एक नज़र)   By - Indresh maikhuri नरेन्द्र सिंह नेगी उत्तराखंड...

सेवानिवृत्ति के बाद की ‘डिजिटल समाजसेवा’ कितना कारगर।

सेवानिवृत्ति के बाद की ‘डिजिटल समाजसेवा’ कितना कारगर। By - Dinesh Verma यहां मै अपने जौनसार-बावर क्षेत्र की जमीनी यथार्थ को समझने को कोशिश कर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...