Sunday, September 13, 2026
Home उत्तराखंड दून पुस्तकालय में सीमांत लोक की कहानियाँ का लोकार्पण व विमर्श।

दून पुस्तकालय में सीमांत लोक की कहानियाँ का लोकार्पण व विमर्श।

_दून पुस्तकालय में सीमांत लोक की कहानियाँ का लोकार्पण व विमर्श।
– पर्वत प्रांतर के विश्वासों और परंपराओं से उपजी हैं, मुकेश नौटियाल की कहानियाँ -जितेन ठाकुर

Seemant kshetra ki kahaniya
Seemant kshetra ki kahaniya

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज सायं कथाकार मुकेश नौटियाल के नवीनतम कहानी संग्रह “सीमांत लोक की कहानियां” का विधिवत लोकार्पण केंद्र के सभागार में किया गया । लोकार्पण के बाद इन कहानियों पर साहित्यकारों ने विमर्श भी किया. काव्यांश प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस कथा संग्रह में कहानीकार की विगत तीन दशकों में लिखी 24 कहानियां संकलित हैं।

Seemant kshetra ki kahaniya
Seemant kshetra ki kahaniya

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार जितेन ठाकुर ने कहा कि मुकेश नौटियाल की कहानियां पर्वत प्रांतर के विश्वासों और परंपराओं से उपजती हैं। इन कहानियों में वह हिमालय के तमाम बिंबों को समेटते हुए एक मायावी और अनूठा संसार रचते हैं और विद्यासागर नौटियाल, शैलेश मटियानी, शेखर जोशी और शिवानी की परंपरा को आगे बढ़ाते नज़र आते हैं।

Seemant kshetra ki kahaniya
Seemant kshetra ki kahaniya

“उत्तरांचल” पत्रिका के संपादक और लेखक सोमवारी लाल उनियाल “प्रदीप” ने कहा कि तेज़ी से बदलते समय में समाज में पुरानी मान्यताएं, विश्वास और मूल्य त्वरित गति से बदल रहे हैं। ऐसे में लेखकों,कवियों और साहित्यकारों का दायित्व है कि वे समय को अपनी रचनाओं में दर्ज करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों की शिनाख्त कर सकें।

संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने मुकेश नौटियाल को लोक में प्रचलित मान्यताओं और समाज के संत्रास को विश्वसनीयता से व्यक्त करने वाला कथाकार बताते हुए कहा कि उनकी कहानियां पढ़ते हुए दरअसल हम हिमालयी समाज से सीधा साक्षात्कार कर रहे होते हैं। रूम टू रीड की राज्य प्रबंधक पुष्पलता रावत ने मुकेश नौटियाल की उन कहानियों की चर्चा की जो विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई जा रही हैं।

Seemant kshetra ki kahaniya
Seemant kshetra ki kahaniya

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कथाकार मुकेश नौटियाल का यह संकलन अतीत से जुड़ी कहानियों का एक अद्भुत कोलाज है। कथाकर की यह कहानियां मानवीय संवेदनाओं व प्रकृति संरक्षण से युक्त हैं जो बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने के साथ ही उनके सवालों का समाधान भी खोजती हैं.

अपने संबोधन में कथाकार मुकेश नौटियाल ने अपनी रचना-प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि उनकी कहानियों में दर्ज घटनाएं और चरित्र वस्तुत उनके अपने परिवेश से ही उपजते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लेखन के लिए वृहद अध्ययन ज़रूरी है।

काव्यांश प्रकाशन के प्रबोध उनियाल ने इस पुस्तक को युवा पाठकों के लिए पठनीय बताते हुए कहा कि साहित्य के संस्कार विकसित करने के लिए सरल और सहज प्रकृति की ऐसी ही कहानियों की आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार बीना बेंजवाल ने किया. इस अवसर पर मोहन चौहान, मनोहर पंवार ‘मनु’, विजय भट्ट,, कमला पन्त,योगेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी, शशिभूषण बडोनी, प्रेम साहिल, सत्यभूषण बडोनी, शैलेन्द्र नौटियाल, डॉली डबराल, संजय कोठियाल, समदर्शी बड़थ्वाल, दिनेश चंद्र जोशी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, मनीष ओली, डॉ.सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी, आलोक सरीन, हर्ष मनी भट्ट,सुंदर सिंह बिष्ट सहित शहर के अनेक लेखक, साहित्यकार, पुस्तकालय प्रेमी और पुस्तकालय के पाठक आदि उपस्थित रहे ।

———————–
संपर्क – दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, लैंसडाउन चौक, देहरादून, 9410919938_

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...