Friday, March 6, 2026
Home उत्तरकाशी संस्मरण गोविंद प्रसाद बहुगुणा : अतिशय भावुकता का जमाना था वह, जब...

संस्मरण गोविंद प्रसाद बहुगुणा : अतिशय भावुकता का जमाना था वह, जब नेहरू जी/ गांधी जी दिवंगत हुए थे

अतिशय भावुकता का जमाना था वह, जब नेहरू जी/ गांधी जी दिवंगत हुए थे।

@Govind Prasad Bahuguna 

मैं बीए की परीक्षा देकर अपने पिता जी के पास दयारा बाग, टिहरी में गर्मियों की छुट्टियां बिताने आया था, जहां उन दिनों पिता जी की पोस्टिंग डिवीजनल फारेस्ट ऑफिस में थी । घर में अखबार के अलावा कुछ नहीं था , वह भी रोज शाम को डाक से प्राप्त होता था -रेडियो भी नहीं था । उस दिन यानी 27 मई 1964 को मैं शाम को दयारा बाग के निकट एक छोटे से मार्केट -“भादू की मगरी” तक टहलने गया तो एक दुकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा देखी थी , सबके चेहरे उदास और रुआंसे दिख रहे थे , मेरा साहस नहीं हुआ कि उनसे कुछ पूछूं परंतु तभी उस भीड में से दयारा बाग के रहने वाले एक सज्जन श्री सुंदर सिंह जी गोसाई दिखाई दिए , जो मेरे पिता जी के परम मित्र और कार्यालय सहयोगी भी थे , उन्होंने ही बताया मुझे -अरे बेटा , नेहरू जी का स्वर्गवास हो गया है , इसके आगे उन्होने कुछ नहीं कहा, मेरी भी हिम्मत नहीं हुई कुछ पूछने की- इतना झटका देने वाले समाचार था वह क्योंकि हमारी पीढ़ी के लोग किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता की मृत्यु को अपनी व्यक्तिगत क्षति मानते थे । मैं भागकर घर पहुंचा और पिता जी को यह खबर सुनाई। पिता जी ने सिर्फ अपना सिर हिलाया, मानों उन्हें सब पता है । उस रात पिता जी ने कहा- कुछ खाने का मन नहीं हो रहा सिर्फ एक गिलास दूध पिऊंगा।हमने भी उस रत बुझे मन से भोजन किया ।

Nehru
Nehru

अगले दिन अखबार जरा जल्दी आ गया । हिन्दी का “दैनिक हिन्दुस्तान” ही पिता जी पढ़ते थे ।आदतन वह एक -एक अक्षर चाट जाते थे, ऐसा तन्मय होकर पढ़ते थे । फिर verbatim लोगों को सुना देते थे ऐसी याददाश्त थी उनकी । पिताजी सुनाने लगे जे बी कृपलानी ने नेहरू जी की मृत्यु पर क्या बोले , मालूम है ? – “जवाहर मुझसे सिर्फ एक साल छोटे थे लेकिन मुझसे ग्यारह गुणा सभ्य और भले इंसान थे ,मैं उनसे अब कभी लड न पाऊंगा।” यह सुनकर मैरे मन में भी भावुकता का ज्वार उठ गया और मैं भी नेहरु जी की मृत्यु पर अपने भाव व्यक्त करते हुए एक श्रद्धांजलि लेख लिखने की तैयारी करने लगा I अपने झोले में रखी एक किताब उठाकर एकांत में बैठकर मैं नेहरू जी पर लेख लिखने की कोशिश करने लगा , वह भी हिंदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी में । बीए में हमारे जनरल इंग्लिश की कोर्स की किताब में शरीर की नश्वरता और आत्मा की अमरता पर महर्षि अरविन्दो घोष का एक बहुत सुन्दर लेख था जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया था क्योंकि उस लेख में अनसुने कई संगीतमय शब्दों ने मुझे मोहित किया हुआ था , मै उसी लेख से बहुत से पर्यायवाची शब्द टीप- टीप कर अपने लेख में घुसाने लगा I आज अपनी इस मूर्खता पर हंसी बहुत आती है और शर्म भी आती है । मैंने अपना लिखा वह लेख पिता जी को दिया और उनसे कहा कि इसक़ो अपने दफ्तर में किसी अच्छे टाइपिस्ट से टाइप करवा दीजिए। पिता जी कुछ नहीं बोले I उन्होंने वह लेख टाइप करवा दिया और उसकी टाइप कॉपी मुझे थमाते हुए कहा कि -कहाँ से उठाकर लाये तुम ये कठिन शब्द ! अरे आम पाठक डिक्शनरी लेकर थोड़े पढ़ने लगता है अखबार ! खैर मैंने वह लेख रजिस्टर्ड डाक से दैनिक हिंदुस्तान के वरिष्ठ उप संपादक और अपने रिश्ते के चाचा स्व० देवी प्रसाद जी नौटियाल को भेज दिया, जो मेरे पिताजी के सगे ममेरे भाई थे I लेख के साथ एक चिट्ठी भी चाचा जी को डाल दी कि वह कृपया अपनी सिफारिश लगाकर इसे हिंदुस्तान टाइम्स में छपवा देंगे ।

एक हफ्ते की प्रतीक्षा के बाद मैंने रोज अंग्रेजी का हिन्दुस्तान टाइम्स खरीदना शुरू कर दिया यह सोचते हुए कि क्या पता आज ही इसमें मेरा लेख छपा हुआ मिल जाय। देखो मूर्खता की भी हद होती है और वह हद मैं था। क्योंकि मैं कोई जाना पहचाना लेखक नहीं था और नहीं कोई बड़ा नेता पूरे २० दिन बाद वह लेख मुझे खेद के साथ एक छपी छपाई चिट्टी सहित वापस मिल गया लेकिन उसमें एक टिप्पणी हाथ से लिखकर जोड़ी गई थी कि इसका एक अंश हम लेटर टु एडिटर में छाप रहे हैं कृपया देख लें किन्तु उसका कोई पारिश्रमिक आपको नहीं मिलेगा। मुझे बहुत निराशा हुई I आज सोचता हूं कि यदि वह लेख छापने योग्य होता तो वहां उस समय भावावेश में लिखे ऐसे हजारों लेख संपादक महोदय को प्राप्त हुए होंगे । यह किस्सा भी नेहरु जी की याद में मेरी स्मृति से हमेशा जुडा रहेगा I वर्ष २०११ में जब मैं बंगलुरु से पुड्डुचेरी सपरिवार घूमने गया था तो वहां समुद्र तट पर स्थित अरबिंदो आश्रम को देखकर मुझे उसी लेख की याद आ गयी जो वर्षों पहले मैंने पढ़ा था I

(GPB – लेखक वरिष्ठ स्तंभकार है)

RELATED ARTICLES

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...