Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून हिमाचल से आया उत्तराखंड में पकड़ा गया महाघोटालेबाज डा० बवेजा।

हिमाचल से आया उत्तराखंड में पकड़ा गया महाघोटालेबाज डा० बवेजा।

हिमाचल से आया उत्तराखंड में पकड़ा गया महाघोटालेबाज डा० बवेजा ।।

उद्यान विभाग के पूर्व निदेशक डॉ एच. एस. बवेजा पर चार्ज सीट जारी हो गई है। डॉ० बवेजा ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड में उद्यान विभाग के निदेशक पद पर तैनाती पाई थी। वह इतनी गोलीबाज निकले कि लाखों की सेमिनार को करोड़ों में कर डाला, यही नहीं अनामिका नाम की एक फर्जी नर्सरी को करोड़ों का कारोबार दे दिया था। इसी गड़बड़ झाले को जब दीपक करगेती ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पर्दाफाश किया तो सरकार के कान खड़े हो गए। इधर उच्च न्यायालय नैनीताल ने इस घोटाले पर सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। लंबी जांच पड़ताल के बाद डा० बबेजा पर घोटाले के आरोप सिद्ध हो गए है और कभी भी डा० बवेजा जेल जा सकते है।

इस घटनाक्रम के खुलासे के मुख्य किरदार दीपक करगेती पर जानलेवा हमला भी हुआ। जबकि दीपक ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के पास लंबे समय तक आमरण अनशन भी किया था। जब दीपक के आंदोलन को मीडिया ने प्रसारित किया तो सरकार ने भी इस बात को गंभीरता से लिया है तथा हाईकोर्ट नैनीताल ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। अब सीबीआई की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। डा० बबेजा सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों पर चार्जशीट जारी होगी।

बता दें कि डा० बवेजा ने सरकार के आंखो में धूल झोंककर उद्यान विभाग के बजट को ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां तक कि विभागीय मंत्री को भी डा० बवेजा अंधेरे में रखा है। करोड़ों का घोटाला करके खुद को पाक साफ बताने वाले बवेजा को आखिर सीबीआई ने दबोच लिया है।

उल्लेखनीय हो कि पूर्व निदेशक डा० बवेजा ने उद्यान विभाग में रहते 70 करोड़ से भी अधिक का घोटाला किया है। इस गड़बड़झाले में विभाग सहित अन्य एजेंसियों के 26 लोगो को आरोपित बनाया गया है। अब कभी भी इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

जब यह मामला सामने आया था तो सरकार ने उद्यान घोटाले पर एसआईटी बैठाकर बवेजा को पद से हटा दिया गया था। पूरा मामला तब सामने आया जब सीबीआई ने उद्यान घोटाले के पन्नो को खोलना आरंभ किया है। इस पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कारगेती के संघर्ष को कम नही कहा जा सकता है।

दरअसल डा० बवेजा हिमाचल प्रदेश के Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture and Forestry Nauni- Solan में मार्केटिंग बोर्ड व राज्य के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में बागवानी निदेशक कार्यरत थे। इस शख्स ने उत्तराखंड में राजनीतिक पहुंच बनाकर अपने को यहां स्थापित किया है। हिमाचल में रहते यह पहले से विवादो में रहे है। उत्तराखंड में जैसे डा० बवेजा ने उद्यान विभाग को ज्वाइन किया वैसे घोटालों की कहानी लिखनी आरंभ कर दी थी। यही नहीं इस शख्स ने सरकार और सरकार में बैठे मंत्रियों को भी अंधेरे में रखा है। बिना लाइसेंस के नर्सरीयो से लाखो पौधो के फर्जी बिल पास किए गए। सेमिनारो, कार्यशालाओ में बजट से कई गुना अधिक खर्च दिखाया गया है। ऐसे कई तमाम कार्यों को अंजाम दिया जिसकी न तो आवश्यकता थी और ना ही वे कार्य कहीं जमीन पर दिखे रहे है।

कौन है बवेजा :

Baweja
Dr.-H.S.-Baweja

हिमाचल के मार्केटिंग बोर्ड व राज्य के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में बागवानी निदेशक रहते हुए भी बवेजा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। हिमाचल में एक कोल्ड स्टोर बनाने वाली कंपनी ने भी बवेजा पर सब्सिडी जारी करने की एवज में लेन-देन के आरोप लगाए थे। मार्केटिंग बोर्ड में भी बवेजा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इस तरह हिमाचल में भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा है। अब उत्तराखंड में भी विवादों ने बवेजा का साथ नहीं छोड़ा। पहले वे विवादो के कारण पद से हटाए गए और  अब उन पर घोटालों की पूरी पोथी खुल गई है।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...