Sunday, June 28, 2026
Home राजनीति अब केदारनाथ पर राजनीति शुरू

अब केदारनाथ पर राजनीति शुरू

अब केदारनाथ पर राजनीति शुरू।

Kedar nath
Kedarnath

सत्ता की हनक कितनी खतनाक हो सकती है यह नजारा आज कल उत्तराखण्ड़ से लेकर राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली तक चर्चाओं में है।दिलचस्प कहानी ये यह है कि अब केदारनाथ के दर्शन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कर सकते है, यह बात सनातनियों  के गले नही उतर रही है और जनता खामोश है।

हिंदू धर्म ग्रन्थों में  केदारनाथ की महिमा का ऐसा उल्लेख कहीं नही मिलता है कि बाब केदार को आवश्यकता अनुसार लोग कहीं भी प्रतीकात्मक स्वरूप से पूजा अर्चना करें। यही वजह है कि कालान्तर से लेकर अब तक लोग बाबा केदार के दर्शन करने सालभर के 6 माह में केदारनाथ ही जाते है। ऐसा भी कोई उल्लेख नहीं है कि बाबा केदार को कहीं और से लाकर केदारनाथ में स्थापित किया हो। यह तो साक्षात शिव का स्वरूप है जो केदारनाथ में ही लोगों को दर्शन देते है। इसी का ही बड़ा मातहम  होता है।

यदि समय के अनुसार और राजनीतक महत्वाकांक्षा  के कारण हिन्दू धर्म के इन धार्मिक प्रतिष्ठानों पर सत्ता की भनक सवार होती है तो यह आने वाले समय में लोगों को आपस में लड़वाने का काम करेगें। इस बात को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने घोर विरोध किया है। यहां तक कि चरोधामो के पुजारी और पुरोहित आंदोलन करने को बाध्य है कि वे किसी भी कीमत पर दिल्ली में केदारनाथ का मंदिर नही बनने देंगे।

Kedarnath

Kedarnath
Kedarnath Temple

कुल मिलाकर केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थल पर यदि राजनीति हो रही है तो यह सनातन धर्म को  किस ओर ले जा रही है। यह तो समय बतायेगा, पर केदार नाथ मंदिर पर लगाया गया सोना भी तो अब खोटा हो गया है और मंदिर को कहीं ओर सिफ्ट किया जा रहा है। यह कितना सच है और कितना झूठ है यह जांच का विषय है।

उल्लेखनीय हो कि हिमालय के केदार श्रृंग पर महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी प्रार्थना अनुसार ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वरदान प्रदान किया। इस वरदान स्वरुप ही भगवान शिव का ये मंदिर केदारनाथ आज भी यहां मौजूद हैं और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, मुक्ति या मोक्ष प्राप्त करने के लिए एक हिंदू को चार धाम का तीर्थ करना आवश्यक है। धामों या पवित्र तीर्थ स्थलों का दौरा प्राचीन काल से ऋषियों, संतों द्वारा किया जाता रहा है और अभी भी श्रद्धा और भक्ति के साथ भक्त द्वारा दौरा किया जाता है। केदारनाथ मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद पांडवों सभी कौरव भाइयों और अन्य बंधुओं की हत्या के पाप से मुक्ति पाना चाहते थें. जिसके लिए वह भगवान शिव की खोज में हिमालय की ओर गए. पांडवों को अपनी ओर आता देख भगवान शिव अंतर्ध्यान होकर केदार में जा बसे केदार का शाब्दिक अर्थ दलदल होता है तथा भगवान शिव दल-दल भूमि के अधिपति भी हैं इसलिए भी दल- दल यानि केदार के पति अर्थात केदारनाथ नाम पड़ा। महाभारत में इस भूमि में मन्दाकिनी, अलकनन्दा एवं सरस्वती बहने का उल्लेख भी मिलता है जो आज तक इस क्षेत्र में बह रही है । केदारनाथ में अनेक मुक्ति प्रदान करने वाले तीर्थ स्थान हैं।

बर्फ से ढकी चोटियों और जंगलों की शानदार पृष्ठभूमि में स्थित केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है और पंच केदार मंदिरों में प्रमुख स्थान रखता है। मंदिर में एक शंक्वाकार शिवलिंग है जिसे शिव का कूबड़ माना जाता है। कुलमिलाकर केदारनाथ मंदिर पर बहस गरम हो गई है। भविष्य में इस बहस का क्या होगा, पर इतना अवश्य है कि सनातनियो को केदारनाथ के प्रतीकस्वरूप मंदिर को दिल्ली में बनाना गलत लग रहा है।

RELATED ARTICLES

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

कहानी : दादी की चिट्ठी

आजकल छुट्टियों में गाँव जा रहे हो? मेरी इस कहानी को पढ़कर जाना - डॉ० ममता कुंवर By - Dr. Mamata Kunwar आज दादी सुबह से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...