Saturday, March 7, 2026
Home lifestyle जबावदेही से बचने हेतु उद्यान कार्डों में नहीं की जाती एन्ट्री

जबावदेही से बचने हेतु उद्यान कार्डों में नहीं की जाती एन्ट्री

जबावदेही से बचने हेतु उद्यान कार्डों में नहीं की जाती एन्ट्री

By – Dr. Rajendra kuksal

भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना हार्टिकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन की MIDH की Operational Guidelines के अनुसार योजना में किसानों को दिये जाने वाले निवेशों यथा फल पौध, दवा, खाद,सब्जी बीज, अदरक हल्दी लहसुन बीज आदि की उद्यान कार्ड में एन्ट्री का होना जरूरी Mandatory है।

उद्यान विभाग में यह महत्वाकांक्षी योजना राज्य के सभी जनपदों में 2004-5 से चल रही है ।अभी तक कई किसानों के उद्यान कार्ड नहीं बने हैं यदि बने भी है तो उनमें अधिकांश अनुदान Subsidy पर मिलने वाले निवेशों की एन्ट्री नहीं की जाती।हिमाचल प्रदेश में विगत दस वर्षों से सभी योजनाओं में अनुदान Subsidy पर मिलने वाले निवेशों की एन्ट्री उद्यान कार्ड में अनिवार्य (Mandatory) है।

अपने राज्य उत्तराखंड में किसानों का कहना है कि जो सामान योजनाओं में अनुदान Subsidy में दिया जाता है एक रजिस्टर मे नाम लिख़ कर साइन करवा लिए जाते है, फोन नम्बर भी लिए जाते है ,क्या सामान दिया गया यह बाद मे लिखा जाता है l सामान कम दिया जाता है पर ज्यादा दिखाया जाता है , अधिकतर सामान कर्मचारियों द्वारा बाजार मे बेच दिया जाता है।

एक रिपोर्ट –
उद्यान कार्ड, बागवानों के लिए पंजीकरण का प्रमाण-पत्र होता है, इस कार्ड के ज़रिए बागवानों को उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ मिलता है।

उत्तराखंड में उद्यान कार्ड के लिए, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पंजीकरण कराना होता है. इसके लिए, ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ –
आधार कार्ड।
खसरा खतौनी।
बैंक पासबुक की पहली पेज की कॉपी।
लघु सीमान्त कृषक (2 हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले किसान) के लिए शपथ पत्र।
पंजीकरण के समय आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर।

उद्यान कार्ड के फ़ायदे-
उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ मिलता है-
फल-पौध, सब्ज़ी बीज, अदरक, हल्दी, लहसुन बीज, दवाइयां, स्प्रे मशीन वगैरह की सहायता मिलती है।

भारत सरकार की योजनाओं जैसे कि पर ड्राप मोर क्रॉप, माइक्रोइरीगेशन, एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वगैरह का लाभ मिलता है।

उद्यान विभाग, विभिन्न योजनाओं में बागवानों को अनुदान Subsidy पर फल पौध सब्जी बीज, अदरक हल्दी, लहसुन आलू बीज दवाइयां, स्प्रे मशीन आदि कई निवेश व उपकरण मुहैया कराता है योजनाओं में अनुदान Subsidy पर मिलने वाले निवेशों का सम्बन्धित बागवान के उद्यान कार्ड में अंकित होना अनिवार्य है।

जिन किसानों ने उद्यान कार्ड नहीं बनवाये है उनसे अनुरोध है कि वे अपने उद्यान सचल दल केन्द्र के प्रभारी से संपर्क कर अपना उद्यान कार्ड अवश्य बनवायें तथा योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त निवेशों यथा फल पौध, सब्जी बीज, अदरक, हल्दी, लहसुन आलू बीज, दवा, खाद आदि सभी प्राप्त निवेशों की एन्ट्री उद्यान कार्ड में अवश्य करवाएं एवं उद्यान कार्ड अपने पास ही रखें इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आयेगी ।

हिमाचल प्रदेश में विगत दस वर्षों से योजनाओं में अनुदान Subsidy पर मिलने वाले निवेशों की एन्ट्री उद्यान कार्ड में अनिवार्य (Mandatory) है। अपने राज्य उत्तराखंड में किसानों का कहना है कि जो सामान योजनाओं में दिया जाता है एक रजिस्टर मे नाम लिख़ कर साइन करवा लिए जाते है, फोन नम्बर भी लिए जाते है , क्या सामान दिया गया यह बाद मे लिखा जाता है l सामान कम दिया जाता है पर ज्यादा दिखाया जाता है अधिकतर सामान उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा बाजार मे बेच दिया जाता है।

उद्यान कार्ड में एन्ट्री होने से उद्यान विभाग की जबाव देही सुनिश्चित होगी साथ ही भविष्य में फल पौध बीज आदि निम्न स्तर निकलने पर किसान उपभोक्ता फोरम या नर्सरी एक्ट के तहत किसान अपना क्षति पूर्ति का दावा आसानी से कर सकते हैं। उद्यान कार्ड में इन्ट्री न होने के कारण क्षति पूर्ति का दावा पेश करने में कठिनाइयां हो सकती है।

अपनी जबाव देही से बचने हेतु उद्यान विभाग के कर्मचारी उद्यान कार्ड में एन्ट्री नहीं करते।

 

लेखक – उद्यान विशेषज्ञ है।

RELATED ARTICLES

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...