Monday, June 29, 2026
Home विविध एक भूली-बिसरी प्रतिभा - गोविन्द राम काला

एक भूली-बिसरी प्रतिभा – गोविन्द राम काला

@Dr yogesh dhasmana

एक भूली-बिसरी प्रतिभा – गोविन्द राम काला
(जन्म 1892- निधन 1986)

गढ़वाल का एक शिक्षित एवं जागृति गांव सुमाड़ी कुमायूॅ अचंल की तरह प्रगतिशील प्रतिभाओं की एक आदर्श नर्सरी के रूप में रहा है। लोक जीवन की इसी माटी में श्री राम काला ने सन् 1892 गोविंद राम काला को जन्म दिया ।
गोविन्द राम के अन्य भाइयों में केवल राम, हरिराम , मुकन्दराम, मनीराम के बाद पॉचवे नम्बर में सबसे छोटे थे। मात्र 8 वर्ष की आयु में पिता के असामयिक निधन के बाद सगे सम्बन्धियों की मदद से इन्होंने प्राथमिक शिक्षा सुमाड़ी जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर और इण्टर परीक्षा देहरादून से उत्तीर्ण करने के बाद 1911 में नौकरी की तलाश शुरू की।

Teacher shri kala ji
Teacher shri kala ji

इस प्रयास में गांव के डॉ. भोला दत्त काला के सहयोग से इनकी भेंट तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर वी.एस स्टौवल से पौड़ी में हुई। इनका अंग्रेजी ज्ञान और प्रतिभा से डिप्टी कमिश्नर ने प्रभावित हो कर क्लर्क की नौकरी देने की पेशकश की। जिसे इन्होंने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद इन्होंने लखनऊ जा कर जूनियर टीचर ट्रैनिंग शिक्षा प्राप्त की।
इस बीच पौड़़ी में नव नियुक्त डिप्टी कमिश्नर विढंम ने इनकी प्रतिभा को देकर नायब तहसीलदारी के लिए उपयुक्त मान कर नैनीताल में घुडसवारी प्रशिक्षण के लिए भेजा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इनके आवेदन को कमिश्नर की संस्तुति के लिए भेजा गया। किन्तु नियुक्ति में देरी देखते हुए इन्होंने चन्दोसी मुरादाबाद में इस बीच कालेज में अध्ययन शुरू कर दिया।
इस प्रकार कुछ समय बाद कुमायॅू कमिश्नर ने इन्हें नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किया । अंग्रेज अधिकारियों ने अल्मोड़ा और कुमायूॅ की तराई में राजस्व प्रबन्ध और उसकी नियमावली तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इस कार्य में इनकी निपुणता कौशल और अंग्रेजी की ड्रॉफ्टिंग को देखते हुए कमिश्नर ने इन्हें तहसीलदारी पद दे दिया। इनसे पूर्व तब केवल जोध सिंह नेगी (1908) और गोविन्द प्रसाद घिल्डियाल सहित हरिराम धस्माना ही तहसीलदारी के पद पर पहुॅचे थे।
इस तरह 1911 से 1945 तक अपनी सेवाएं देने के बाद गोविन्द राम काला डिप्टी कलैक्टर (डिप्टी साहब) के पद से सेवानिवृत्त हुए। सुमाड़ी के प्रबुद्व व्यक्ति डी.सी. काला और विमल काला के अनुसार सुमाड़ी में तीन व्यक्ति महेशानन्द बहुगुणा (प्रथम विश्व में सुबेदार पद से यूरोप जाने वाले सैनिक) डॉ. भोला दत्त काला (1856) और गोविन्द राम काला, तीन ऐसी विभूतियां रही जिन्होंने सरकारी सेवा से अवकाश लेकर गांव सुमाड़ी में विशाल भवनों का निर्माण कर रिवर्स पलायन की बुनियाद रखी थी। इनमें गोविन्द राम काला ने गांव में मिडिल स्कूल बना कर बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का जिम्मा संभाला। इन्ही सगंठित प्रयासों के कारण सुमाड़ी गांव की समस्त 14 जातियों (सवर्ण और शिल्पकार) ने प्रशासनिक सेवा से सैन्य अधिकारी बनने तक सुमाड़ी के गौरव को बढ़ाया।
सेवा निवृत्ति के बाद गोविन्द काला ने अपने जीवन और प्रशासनिक अनुभवों को लिपिवद्व करते हुए 1974 में लखनऊ से मैम्वार्यर्स आफ दि ब्रिटिश राज’ पुस्तक का प्रकाशन किया। गोविन्द राम काला जी का विवाह नन्दप्रयाग के प्रतिस्थित- गोविन्द प्रसाद नौटियाल, पत्रकार के परिवार की कन्या लीलावती से हुआ था। पर्यावरण और वृक्षारोपण के प्रति संवेदनशील हो कर इन्होंने सुमाड़ी में बगीचा लगाया था। जिसे आज भी डिप्टीयाणी के नाम से जाना जाता है।
इनमें पॉच पुत्रों में श्यामा चरण काला (टाइम्स आफ इण्डिया के दिल्ली-लखनऊ में प्रमुख रहे थे) लेखक और विचारक दुर्गाचरण काला, (जिम कार्वेट पुस्तक के प्रसिद्व लेखक) श्री चरण (पत्रकार और प्रसिद्व वकील लखनऊ उमा चरण (मर्चेन्ट नेवी में कैप्टिन कमाण्डर) और सबसे छोटे कालीचरण काला पौड़ी में जीवन प्रर्यत्न अधिवक्ता के रूप में काम करते रहे। अब सभी दिवगंत है। गोविन्द राम काला जी की दो पुत्रियां भी थी। इनमें एक नाती निर्मल ढौडियाल बिहार पुलिस के महानिदेशक भी रहे थे। दूसरे विमल मेजर जनरल के पद से सेवा निवृत्त हुए।
इस शानदार और यादगार परिवार को नीव देने वाले गोविन्द प्रसाद काला का निधन 1986 में सुमाड़ी में ही हुआ था।
इनके पौत्र और दौहित्र जन आज भी अपनी गांवों की जड़ों से जुड़ कर, गौरवशाली स्मृतियों को जिन्दा रखे हुए है।

@लेखक इतिहासकार हैं।

RELATED ARTICLES

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

विश्लेषण : आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही?

फाइनेंशियल निहिलिज्म (Financial Nihilism): आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही? Dr. Nitin Upadhyay ।। आजकल अक्सर सुनने को मिलता है—"आजकल के बच्चे सेविंग्स नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...