Thursday, May 14, 2026
Home उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं -...

सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं – महाराज

हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पर्यटन विभाग एवं अन्य विभाग भी सक्रियता से कार्य में जुटे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री यमनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 30 अप्रैल, 2025 से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जायेगा। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई को, श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को और हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जायेगें। चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह उत्साह है। हेलीकॉप्टर बुकिंग में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रुट पर अनाप-शनाप पार्किंग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा 2025 को देखते हुए आयुक्त गढवाल मण्डल तथा जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कमिश्नर गढ़वाल मंडल पौडी को 25.00 (पच्चीस लाख), जिलाधिकारी हरिद्वार 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी टिहरी 100.00 (एक करोड़) जिलाधिकारी देहरादून 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी पौडी 50.00 (पचास लाख), जिलाधिकारी चमोली 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी उत्तरकाशी 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 300.00 (तीन करोड़)। सहित कुल 1275.00 (बारह करोड़ पिचहतर लाख) की धनराशि अवमुक्त की गई है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और जानकी चट्टी बैरियर से यमनोत्री मार्ग तक स्टील फ्रेम शौचालयों की साफ सफाई एवं रख-रखाव हेतु निर्माण ईकाई सुलभ International Social Service Organisation देहरादून को 40 प्रतिशत 782.228 लाख की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सुलभ International संस्था के माध्यम से 147 स्थाई शौचालयों में 1584 सीटों की व्यवस्था की गई है। गंगोत्री एवं यमनोत्री मार्ग पर 82 सीट, जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर निर्मित कुल 551 सीट, जनपद चमोली के यात्रा मार्ग पर 60 सीट एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर 20 सीट स्टील फ्रेम शौचालयों का संचालन किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा/निगरानी के लिए Tourist safety management system हेतु ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण, मोबाईल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नम्बर से भी पंजीकरण की सुविधा की गई है।

महाराज ने कहा कि गत् वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरिद्वार, ऋषिकेश एवं हर्बटपुर में ऑफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था करने के साथ-साथ देहरादून स्थित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के मुख्यालय में State Level Control Room स्टेट लेवल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो कि 24×7 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में 15 (पंद्रह) लाईन का टोल टूरिजम हेल्प लाईन नम्बर 0135-1364 संचालित है। इसके आलवा यात्रा सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु फोन नम्बर 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा 2025 हेतु यात्रियों का आधार बेस पंजीकरण का कार्य 20 मार्च, 2025 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को लम्बी कतारों में अधिक समय व प्रतिक्षा न करनी पड़ें इसके लिए इस बार भी चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन/स्लॉट की व्यवस्था की गई है। चारधामट यात्रा को लेकर संयुक्त यात्रा रोटेशन केन्द्र ऋषिकेश के साथ ही परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000 बसों, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है।

RELATED ARTICLES

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

सरला बहन का बचाया जंगल अंतिम सांस गिन रहा है।

क्या अनियोजित विकास की भेंट चढ़ते रहेंगे जंगल? ------------------ सरला बहन का बचाया जंगल अंतिम सांस गिन रहा है। -------------------- By - Suresh bhai उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के...

वाइब्रेंट विलेज : हर्षिल घाटी में नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण आरंभ

तेज़ बारिश और पहाड़ी तूफ़ान के बीच हर्षिल घाटी में नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण का सफल शुभारंभ। वाइब्रेंट विलेज’ पहल को मिला नया आयाम। By - Prem...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...