Thursday, May 14, 2026
Home अल्मोड़ा पौष की ठिठुरन के साथ शुरु हो जाती है,कुमाऊं की बैठ होली 

पौष की ठिठुरन के साथ शुरु हो जाती है,कुमाऊं की बैठ होली 

पौष की ठिठुरन के साथ शुरु हो जाती है,कुमाऊं की बैठ होली 

Holi kumauni
Holi kumauni

 @Chandrashekhar Tewari 

संगीत और गायन दृष्टि से उत्तराखण्ड के कुमाऊं अंचल की होली विशिष्ट  है। यहां होली गायन की दो विधाएं दिखायी देती हैं।  ‘खड़ी होली‘ है जो ग्रामीण परिवेश के अत्यन्त निकट है उसमें आम जन की भागीदारी प्रमुखता से रहती है। इसका गायन फाल्गुन एकादशी से प्रारम्भ होकर पूर्णिमा के अगले दिन ‘छलड़ी‘ तक चलता है। इस होली में ‘होल्यार‘ गोल घेरे में घूमते हुए ढोल-मजीरे की ताल पर घर-आँगन में होली गायन करते हैं।

 

कुमाऊं में होली गायन की दूसरी विधा ‘बैठ होली‘ के रुप में प्रचलित है। नगरीय परिवेश में इस होली का गायन सर्वाधिक दिखायी देता है जिस वजह से यह नागर होली के नाम से भी जानी जाती है। ‘बैठ होली‘ का गायन देवस्थान, सार्वजनिक भवन अथवा घर में बैठकर (जैसा कि इसके नाम से भी जाहिर है) किया जाता है जिसमें पांच-सात अथवा उससे अधिक लोग शामिल होते हैं। इसके गायन की शुरुआत पौष माह के पहले रविवार से हो जाती है। पौष से लेकर वसन्त पंचमी के पहले दिन तक आध्यात्मिक /निर्वाण होली गीतों का गायन होता है और इसके बाद षिवरात्रि तक रंगभरी तथा इसके बाद ‘छलड़ी‘ तक श्रंगारिक होली गीत गाये जाते हैं।

 

‘बैठ होली‘ गायन परम्परा का प्रार्दुभाव कुमाऊं में कब से हुआ, हांलाकि इसका लिखित प्रमाण तो नहीं मिलता, परन्तु प्रचलित लोकमान्यता के आधार पर इसका आरंभिक काल आज से ढाई सौ से तीन सौ साल पूर्व का माना जाता हैं। अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी श्री शिवचरण पाण्डे मानते है कि यहां चंद राजाओं के शासन के दौरान ‘बैठ होली‘ गायन की परम्परा चलन में थी। गढ़वाल के तत्कालीन राजा प्रद्युम्नशाह (1786-1803) से सम्बन्धित एक पंक्ति इस तरह है-’तुम राजा महराज प्रद्युम्नशाह,मेरि करो प्रतिपाल,लाल होली खेल रहे हैं…’। तत्कालीन कुमाउनी कवि लोकरत्न पंत ’गुमानी’ (1790-1846) द्वारा रचित इस होली गीत के आधार पर भी माना जा सकता है कि कुमाऊं में बैठ होली का इतिहास कमसे कम ढाई सौ वर्ष पुराना अवश्य ही रहा है।

 

“मोहन मन लीनो, मुरली नागिन सौं

केहि विधि फाग रचायो

बृज बांवरो बांवरी कहत है अब हम जानी

बांवरो भयो नंदलाल केहि विधि फाग रचायो

कहत ’गुमानी’ अंत तेरो नहीं पायो

केहि विधि फाग रचायो..”

 

उस दौर में राजदरबार की बैठकों में अन्य जगहों से कई पेशेवर गायक आते थे। इन गायकों की संगति में रहकर कुमाऊं के स्थानीय लोग भी गायन विधा में पारंगत होने लगे। इस तरह बाद में बैठ होली की परम्परा ने राज दरबार से निकलकर आम लोगों के बीच में अपना स्थान बना लिया। होली के जानकार व्यक्ति बताते हैं कि राजदरबार से ’बैठी होली’ समाज के संभ्रान्त और आम जनों के बीच उन्नीसवीं सदी के प्रारम्भ में पहंुची। अल्मोड़ा में मल्ली बाजार के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत मानी जाती है। उस समय होली के रसिक स्व. गांगी लाल वर्मा के आवास में भी होली की बैठकें होती थीं, जहां स्थानीय लोगों को विख्यात गायिका रामप्यारी को भी सुनने का अवसर भी मिलता था। अल्मोड़ा की परम्परागत बैठी होली को संवारने में कई मुस्लिम गायकों का भी योगदान रहा है जिसमें उस्ताद अमानत हुसैन का नाम आज भी आदर से लिया जाता है। वर्तमान में ’बैठ होली‘ की इस समृद्ध विरासत को शहर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था ’हुक्का क्लब’ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। यहां पौष के पहले इतवार से होने वालीे बैठकों में रसिक जन होली गायन का आनन्द उठाते हैं। नैनीताल में शारदा संघ व नैनीताल समाचार,व युगमंच, हल्द्वानी में हिमालय संगीत शोध समिति, भी हर साल बैठ होली का आयोजन कर रही हैं।

 

कुमाउनी ’बैठ होली‘ में प्रेम, वियोग व श्रृंगारिक गीतों की प्रधानता तो रहती ही है परन्तु इनमें जनमानस को भक्ति, धर्म, दर्शन व वैराग्य का संदेश देने वाली होलियां भी शामिल रहती हैं। कुमाउनी ’बैठ होली‘ के गीतों में ब्रज व अवध इलाके की छाप है परन्तु इनमें पहाड़ की महक साफ तरह से महसूस की जा सकती है।

 

बैठ होलियां शास्त्रीय बन्धनों से युक्त होने के बाद भी यहां के समाज ने होली गायकों को गायन में शिथिलता दी हैै। रागों से अनजान गायक भी मुख्य गायक के स्वर में अपना सुर आसानी से मिला लेते हैंं।कुमाउनी बैठी़ होली लम्बे समय तक गाये जाने के वजह से भी खास मानी जाती है क्योंकि इनके गायन का क्रम पूष के प्रथम रविवार से आरम्भ होकर फाल्गुन की मुख्य होली तक चलता है।

’बैठी होली’ में समय, दिन और पर्व विशेष का विशेष ध्यान रखा जाता है और इसी आधार पर निर्वाण, भक्ति तथा श्रृंगार-वियोग प्रधान होलियों को अलग-अलग राग और रूपों में गाने की परम्परा है।वरिष्ठ रंगकर्मी श्री शिवचरण पाण्डे के अनुसार ’बैठी होली’ की शुरुआत राग श्याम कल्याण या काफी से की जाती है और फिर सिलसिलेवार राग जंगला-काफी, खमाज्ज, सहाना, झिझोटी, विहाग, देश, जैजैवन्ती, परज तथा भैरव में गायन किया जाता है। दिन में होने वाली बैठकों में राग पीलू, सारंग, भीमपलासी, मारवा, मुल्तानी व भूपाली आदि रागों पर आधारित होलियां गायी जाती हैं।

 

” गुय्यां होरी मैं खेलूंगी उन ही के संग

जाके घुंघराले बाल, और सांवला सा रंग…

लगन बिन को जागे सारि रात

कै जागे जोगी, कै जागे भोगी,

कै जागे ललना की मात…

लगन बिन…”

 

दरअसल ’बैठ होली’ की गायन शैली श्रुत परम्परा से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती आयी है और इसी तरह से इन गीतों में सुर देते हुए एक सामान्य जन भी गायक बन जाता है। इसलिए ही यहां की बैठी होली को समाज ने विशुद्ध शास्त्रीय गायन में कुछ शिथिलता दी हुई है। बैठ होली की बैठकों में गुड़ की डली, पान, सुपारी, लौंग, इलायची के साथ ही पहा़डी़ व्यंजनों में शुमार चटपटे ’आलू के गुटकों’ व सूजी से बने स्वादिष्ट ’सिंगलों’ को भी परोसने का रिवाज है।

RELATED ARTICLES

संस्मरण : राहुल सांकृत्यायन को पढ़ना दुनिया को समझना है, बता रहे है वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी।

महापंडित राहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी जिनकी वृत्ति नहीं धर्म था।   By - Charu Tiwari   हमारे पाठ्यक्रम में एक निबंध था- 'अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा।' लेखक थे- राहुल सांकृत्यायन।...

उमेश डोभाल पुण्य स्मृति : टिहरी की कनिका को मिला 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार। पढ़े पूरी रिपोर्ट।

By - Prem Pancholi 33वें उमेश डोभाल स्मृति समारोह के दूसरे दिन सम्मान समारोह से पूर्व राज्य की पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों पर चर्चा...

33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24-25 मार्च को अल्मोड़ा में संपन्न।

- 33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24-25 मार्च को अल्मोड़ा में संपन्न। - सुप्रसिद्ध साहित्यकार कपिलेश भोज को दिया गया "उमेश डोभाल स्मृति सम्मान। By -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...